मैंने नेहा बोरा को दो बार फोन किया, उठाती ही नहीं है: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कहा कि उन्होंने छात्र नेता नेहा बोरा को दो बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। काटजू के मुताबिक, एक परिचित ने उन्हें नेहा का नंबर दिया था। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के युवा उनसे सलाह मांगेंगे तो वह ज़रूर देंगे लेकिन खुद जंतर-मंतर जाकर उन्हें नहीं समझाएंगे।