इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नर्स द्वारा डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा काटे जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, नर्स फोन पर बातचीत कर रही थी, उसने बच्चे का हाथ पकड़ा हुआ था और जैसे ही उसने टेप काटने के लिए कैंची चलाई तो बच्चे का अंगूठा कट गया था। अंगूठा वापस जोड़ दिया गया है।