पूर्वी दिल्ली के कोटला गांव में 8वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवार के अनुसार, छात्र ने स्कूल से लौटकर मां से खेलने जाने की बात कही जिसके करीब 5 मिनट बाद एक अन्य लड़के ने आकर बताया कि छात्र नाले में पड़ा है और उसके शरीर में चाकू घुसा है। पुलिस ने 2-नाबालिगों को हिरासत में लिया है।