कुणाल कामरा की गिरफ्तारी ज़रूरी नहीं है: एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि कुणाल की गिरफ्तारी ज़रूरी नहीं है लेकिन उनका बयान दर्ज करना होगा। हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक इस पर फैसला नहीं आता है तब तक कुणाल की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी।