कुणाल कामरा ने की ओला की आलोचना; सीईओ ने कहा- कॉमेडियन बन ना सके, चौधरी बनने चले
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर के बाहर खड़े स्कूटर्स की तस्वीर शेयर कर कंपनी की आलोचना की है। कामरा ने लिखा, "क्या भारतीय उपभोक्ता...इसी लायक हैं?" इस पर ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, "मदद कीजिए तो मैं आपके असफल कॉमेडी करियर...से ज़्यादा पैसे दूंगा। कॉमेडियन बन ना सके, चौधरी बनने चले।"