मां के इलाज के दौरान अस्पताल के बाहर पटाखों का शोर सुन भड़के निर्देशक कुणाल कोहली
फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने दिवाली की रात मुंबई के एक अस्पताल के बाहर तेज़ आवाज़ वाले पटाखे फोड़े जाने पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को इमरजेंसी में अस्पताल लेकर गए थे और कुछ लोग गेट के बाहर बम फोड़ रहे थे। मना करने पर एक व्यक्ति ने कहा कि अस्पताल गलत जगह बना है।