कृति खरबंदा के नाम पर वॉट्सऐप पर बना फर्ज़ी अकाउंट, उन्होंने पोस्ट कर फैन्स को किया सतर्क
ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा ने वॉट्सऐप पर उनके नाम से बने एक फर्ज़ी अकाउंट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर फैन्स को सतर्क रहने के लिए कहा है। कृति ने लिखा, "यह बिल्कुल सही नहीं है। यह मेरा नंबर नहीं है। किसी और की पहचान बनकर लोगों से बात करना पहचान की चोरी है। कृपया सतर्क रहें।"