कृति ने लाइक किया 'रेप से ज़्यादा बवाल ऐक्ट्रेस के ऐड में क्लीवेज दिखाने पर मचता है' पोस्ट
बिहार में छेड़छाड़ और दिल्ली में गैंगरेप के बाद अभिनेत्री कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया है। पोस्ट में लिखा था कि रेप, घरेलू हिंसा और दहेज हत्या पर इतना आक्रोश नहीं होता जितना विज्ञापन में अभिनेत्री के क्लीवेज दिखाने पर होता है। कृति को GIVA के रक्षाबंधन विज्ञापन में पहनावे को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी।