कृति सेनन की बहन नूपुर ने शेयर कीं स्टेबिन बेन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तस्वीरें

अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने गायक स्टेबिन बेन संग अपनी हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शनिवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बाद रविवार को दोनों ने वैवाहिक रस्में पूरी कीं। नूपुर ने लिखा, "तू मेरे कल दा सुकून, ते अज्ज दा शुक्र (तुम मेरे कल की शांति और आज की कृतज्ञता हो)।"