कुत्तों की वजह से टूटी थी MP के पूर्व सीएम के पोते की शादी, 'मैं तेरा हीरो' में आए थे नज़र

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते और ऐक्टर अरुणोदय सिंह का उनकी कनाडाई पत्नी ली एल्टन के साथ 2019 में कुत्तों की वजह से तलाक हुआ था। दरअसल, एल्टन को घर में कुत्तों के भौंकने और उनके लड़ने पर आपत्ति रहती थी और इसको लेकर एल्टन का अरुणोदय के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था।