कुत्ते का नहीं था मोमोज़ फैक्ट्री में मिला मांस का टुकड़ा, जांच में हुआ यह खुलासा

मोहाली (पंजाब) में पिछले दिनों मोमोज़ फैक्ट्री में मिले मांस के टुकड़े को लेकर जांच में पता चला है कि वह कुत्ते के मांस का टुकड़ा नहीं बल्कि बकरा/बकरी का है। ज़िला पशुपालन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है, वेज-नॉनवेज मोमोज़ बनाने वाली फैक्ट्री के अंदर फैली गंदगी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया था।