भोजपुर (बिहार) के रहने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 2004 में भोजपुर के आदर्श जनता प्राइमरी सह माध्यमिक उच्च संस्कृत विद्यालय से मध्यमा परीक्षा (10वीं कक्षा की समकक्ष) पास की थी। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें ग्रैजुएट बताया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दायर हलफनामे के मुताबिक, पवन सिंह की ₹16 करोड़ की नेटवर्थ है।