कितनी पढ़ी लिखी हैं मंत्री बनीं रवींद्र जडेजा की पत्नी और कितनी है उनकी नेटवर्थ?

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा ने गुजरात में मंत्री पद की शपथ ली है। पढ़ाई की बात करें तो रिवाबा ने 2011 में राजकोट के आत्मीय कॉलेज से मकैनिकल में डिप्लोमा और 2015 में गुजरात टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मकैनिकल में बीई किया था। रिवाबा ने 2022 के गुजरात चुनाव में ₹97 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।