कितनी है 'इंडियाज गॉट लेटेंट' स्टार व कॉमेडियन समय रैना की नेटवर्थ?
'इंडियाज गॉट लेटेंट' स्टार व कॉमेडियन समय रैना की नेटवर्थ करीब ₹140 करोड़ बताई जा रही है। यह आंकड़ा उनके यूट्यूब चैनल की कमाई के आधार पर है जिसमें विज्ञापन से होने वाली कमाई भी शामिल है। हालांकि, उनकी कमाई सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं है और वह कॉमेडी शो और ब्रैंड पार्टनरशिप से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।