inshorts

कितनी है अभिनेत्री श्रीलीला की नेटवर्थ जिनके साथ कार्तिक आर्यन की डेटिंग की अटकलें हैं

हाल ही में अभिनेत्री श्रीलीला अभिनेता कार्तिक आर्यन के फैमिली फंक्शन में शामिल हुईं जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलीला की लगभग ₹15 करोड़ की नेटवर्थ है और फिल्म 'पुष्पा 2' के 'किसिक' आइटम सॉन्ग के लिए उन्होंने ₹2 करोड़ फीस ली थी। वह पेशे से डॉक्टर भी हैं।