कितनी है देश के सबसे अमीर वकीलों में शुमार सिंघवी की फीस और नेटवर्थ?
राज्यसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, वकील अभिषेक मनु सिंघवी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹2,800 करोड़ से अधिक है। वह देश के सबसे अमीर वकीलों और नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने हलफनामे में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए करीब ₹374 करोड़ की इनकम बताई। वह कॉर्पोरेट लॉ और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ हैं।