inshorts

कितना है बीजेपी और कांग्रेस का बैंक बैलेंस?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2024 तक बीजेपी के पास ₹7,113.80 करोड़ का कैश व बैंक बैलेंस था जबकि कांग्रेस के पास ₹857.15 करोड़ था। बीजेपी ने 2023-24 में ₹1,754.06 करोड़ खर्च किए जो 2022-23 में खर्च किए गए ₹1,092 करोड़ से 60% अधिक है। कांग्रेस ने 2023-24 में ₹619.67 करोड़ और 2022-23 में ₹192.56 करोड़ खर्च किए।