कितनी है रैपर रफ्तार की नेटवर्थ और उनके अलावा कौन हैं भारत के सबसे अमीर रैपर्स?

रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और फिटनेस प्रोफेशनल मनराज जवंदा से शादी कर ली है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ ₹80 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, उनके अलावा भारत के सबसे अमीर रैपर्स में यो यो हनी सिंह, बादशाह और एमीवे बंटाई शामिल हैं जिनकी अनुमानित नेटवर्थ क्रमश: ₹246 करोड़, ₹124 करोड़ और ₹60 करोड़ है।