शुक्रवार को एक निजी समारोह में सगाई करने वाले अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदणा की कुल नेटवर्थ ₹136 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, रश्मिका के कर्नाटक स्थित 'सेरेनिटी' नामक घर की कीमत लगभग ₹8 करोड़ है जबकि विजय के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में ₹15 करोड़ की एक हवेली है। विजय के पास एक निजी जेट भी है।