कितनी है शादी के बंधन में बंधे सांसद तेजस्वी सूर्या की नेटवर्थ?

34-वर्षीय बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने गायिका शिवाश्री स्कंदप्रसाद से शादी रचा ली है। सूर्या ने लोकसभा चुनाव 2024 के हलफनामे में ₹4.10 करोड़ और 2019 के हलफनामे में ₹13.46 लाख की संपत्ति घोषित की थी। उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है और 2024 के हलफनामे के अनुसार, उन्होंने म्यूचुअल फंड्स में ₹1.99 करोड़ निवेश किए हुए हैं।