कितनी है स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने का एलान करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ करीब ₹26.6 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी कमाई सोल्ड-आउट कॉमेडी शो, यूट्यूब, पॉडकास्ट कॉलैबोरेशन आदि से होती है। ज़ाकिर ने 'चाचा विधायक हैं हमारे' वेब-सीरीज़ के 3 सीज़न बनाए और उसमें काम किया व इससे भी उनकी दौलत बढ़ी।