भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मांधना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल पेशे से सिंगर, म्यूज़िक कंपोज़र और फिल्ममेकर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब ₹30-40 करोड़ है। गौरतलब है कि इंदौर के रहने वाले पलाश ने एक निजी कार्यक्रम में अपनी शादी का संकेत देते हुए कहा था, "स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं।"