केदारनाथ में भीड़ में गुमसुम बैठीं सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
केदारनाथ (उत्तराखंड) में भीड़ में गुमसुम बैठीं ऐक्ट्रेस सारा अली खान का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक फैन उनसे सेल्फी की रिक्वेस्ट करता दिखा लेकिन सारा ने नज़रअंदाज़ करते हुए कुछ रिऐक्ट नहीं किया। एक यूज़र ने लिखा, "ज़िंदगी की समस्याओं को ऐसे ही नज़रअंदाज़ करें।" एक ने लिखा, "पहली बार सारा के लिए सम्मान बढ़ गया है।"