सुपरस्टार अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे एयरपोर्ट पर एक फैन पर नाराज़ होते दिख रहे हैं। अक्षय बेटी नितारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर थे तभी एक फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेनी चाही, इस पर अक्षय ने गुस्से में हाथ हटाते हुए कहा, "हाथ नीचे, हाथ मत रखो।"