कौन-कौनसी महिलाएं रह चुकी हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री?

दिल्ली में नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उनसे पहले 'आप' नेता आतिशी (2024-2025), कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (1998-2013) और बीजेपी नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (अक्टूबर 1998-दिसंबर 1998) महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस नेता चौधरी ब्रह्म प्रकाश पहले मुख्यमंत्री बने थे।