किन कारणों से सीएम को छोड़कर गुजरात के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा?

गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, जाति व क्षेत्रों के चुनावी समीकरणों को साधने के लिहाज़ से यह फेरबदल किया गया है और मंत्री पद छोड़ने वाले कुछ नेता बीजेपी के कामकाज में लग सकते हैं। गौरतलब है, राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।