कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल जिनका शव रोहतक में सूटकेस में मिला है, वह 'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी संग नज़र आई थीं। पुलिस के मुताबिक, वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही थीं और उनकी मां-भाई दिल्ली में रहते थे। सोनीपत की रहने वाली नरवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए प्रचार किया था।