कौन थीं प्रिया मराठे जिनका 38 वर्ष की उम्र में हो गया निधन?

ऐक्ट्रेस प्रिया मराठे का कैंसर से जूझने के बाद 38-वर्ष की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। प्रिया ने मराठी सीरियल 'या सुखांनो या' से अपना करियर शुरू किया था। मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं प्रिया ने 2008 में हिंदी फिल्म 'हमने जीना सीख लिया' में काम किया था। प्रिया की शादी ऐक्टर शांतनु मोघे से हुई थी।