कौन थीं मुंबई में फ्लैट में मृत मिली एअर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट सृष्टि तुली

मुंबई में फ्लैट में मृत मिली एअर इंडिया की 25-वर्षीय पायलट सृष्टि तुली गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की पहली महिला पायलट थीं। सृष्टि को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पायलट की मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है और सृष्टि के परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड पर उन्हें अक्सर अपमानित करने का आरोप लगाया है।