1958 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8 वर्ष की उम्र में उनके गुरु लक्ष्मणराव ईनामदार उर्फ 'वकील साहब' ने आरएसएस के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई थी। लक्ष्मणराव ने पूना यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की थी और वह संघ के प्रचारक थे। उन्होंने आरएसएस पर बैन लगने के बाद दूसरे राज्यों में संघ का प्रचार करना शुरू किया था।