कौन थे कश्मीरी पंडित टीका लाल टपलू जिनका पीएम मोदी ने किया ज़िक्र?
शनिवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पंडित टीका लाल टपलू का ज़िक्र किया। 1930 में श्रीनगर में जन्मे टपलू वकील थे और कश्मीरी पंडितों के लिए आवाज़ उठाते थे। खुद पर हमले की भनक लगने पर उन्होंने परिवार को दिल्ली भेज दिया और खुद कश्मीर में रहे। 14 सितंबर 1989 को आतंकियों ने उनकी हत्या की थी।