गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज दिवंगत अभिनेता बलराज साहनी को कांग्रेस सरकार के दौरान जेल में डाले जाने का ज़िक्र किया। बलराज साहनी का जन्म 1 मई 1913 को तत्कालीन पंजाब के रावलपिंडी में हुआ था और उन्हें 'हम लोग', 'दो बीघा ज़मीन' और 'काबुलीवाला' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है।