कौन थे शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जिनका 89 वर्ष की आयु में हुआ निधन?

सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के शीर्ष ग्रेड कलाकार रहे पंडित छन्नूलाल को 2010 में पद्मभूषण और 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें खयाल, ठुमरी, भजन, कजरी, चैती व दादरा गायन के लिए जाना जाता था।