जापान उन देशों में शामिल हो गया जिन्होंने अपने नागरिकों से प्राकृतिक आपदाओं, बिजली कटौती, सुरक्षा संबंधी खतरों जैसी आपात-स्थितियों के लिए ज़रूरी सामान रखने की अपील की है। अमेरिका, ईयू, ब्रिटेन ने 72-घंटे की तैयारी की सलाह दी जबकि जर्मनी ने 10-दिनों का सामान रखने को कहा। नॉर्वे-स्वीडन ने लगभग एक सप्ताह का सामान जमा रखने को कहा है।