अमेरिका ने सर्वाधिक 9 बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है और उसके बाद वेनेज़ुएला (7) का स्थान है। प्यूर्टो रिको ने 5, फिलीपींस ने 4 जबकि भारत, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और स्वीडन ने तीन-तीन बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। गौरतलब है, मेक्सिको में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में डेनमार्क की विक्टोरिया केआर को विजेता चुना गया है।