कानून यदि SC ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए: वक्फ कानून पर सुनवाई के बीच BJP सांसद

झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है, "कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए।" दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नए वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सरकार से 7 दिन में जवाब मांगा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा था, "विधायिका और न्यायपालिका को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।"