कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: 'पुष्पा 2' भगदड़ विवाद के बीच तेलंगाना सीएम

'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ को लेकर हुए विवाद के बीच तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक, प्रोड्यूसर्स व ऐक्टर्स ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान रेड्डी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मामले में ऐक्टर अल्लू अर्जुन फिलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर हैं।