प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर किया गया है। ऋषि अजय दास ने कहा कि नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा।