फिल्म 'धुरंधर-2' की शूटिंग भारत और विदेश की कई जगहों पर हुई है। कराची के ल्यारी इलाके जैसा माहौल दिखाने के लिए बैंकॉक की सड़कों को उसी तरह सजाया गया। पाकिस्तान से जुड़े कई सीन पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़ और पटियाला में शूट किए गए जबकि कुछ बड़े एक्शन सीन मुंबई के पास फिल्माए गए हैं।