कौन से 4 क्रिकेटरों ने IPL के हर सीज़न में खेला मैच?

केकेआर के बल्लेबाज़ मनीष पांडे ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ आईपीएल-2025 का अपना पहला मैच खेला। इसके साथ ही वह आईपीएल के हर सीजन में मैच खेलने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। आरसीबी के विराट कोहली, सीएसके के एमएस धोनी और एमआई के रोहित शर्मा ने आईपीएल के हर सीज़न में मैच खेला है।