कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्या हैं ड्रेसिंग के नियम?

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ड्रेसिंग को लेकर एक पॉलिसी है जो तय करती है कि रेड कार्पेट-स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्रिटीज़ को क्या पहनना चाहिए। रेड कार्पेट और फेस्टिवल के सभी हिस्सों में न्यूडिटी पर रोक है। ज़्यादा भारी-भरकम व लंबे ट्रेल वाले आउटफिट जिससे मेहमानों को दिक्कत हो उनकी इजाज़त नहीं। वहीं, स्नीकर्स/टोटबैग/बैकपैक/बड़े साइज़ के बैग पर भी रोक है।

Load More