inshorts

कॉन्सर्ट में 'दिल्ली की सर्दी' का ज़िक्र कर हनी सिंह ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, हुई आलोचना

दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर हनी सिंह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हनी सिंह दिल्ली की सर्दी का ज़िक्र कर इंटिमेसी पर बात करते दिखे। इसे लेकर सिंगर को आलोचना व ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है व कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसे 'घटिया', 'अशोभनीय' व 'नशे का असर' बताया।