जयपुर के अपने कॉन्सर्ट में रोने वाली एक फैन की ज़बरदस्त ट्रोलिंग के बाद गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा है, "संगीत एक भावना है और रोने में कोई दिक्कत नहीं है।" उन्होंने कहा, "आप इन लड़कियों का अपमान कर रहे हो तो आप देश की बेटी का अपमान कर रहे हो...मैं खुद बहुत बार संगीत सुनकर रो देता हूं।"