inshorts

कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ ने गुजरात में उठाया जंगल सफारी का लुत्फ

गायक दिलजीत दोसांझ ने 21 नवंबर को अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले गुजरात के गिर नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद लिया है। उन्होंने टीम संग खुली जीप में शेर और शावक देखे और उसकी क्लिप्स साझा कीं। उन्होंने यह ब्रेक अपने 'ऑरा इंडिया टूर' के बीच लिया, जो लखनऊ में 5 दिसंबर को समाप्त होगा।