परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ व को-फाउंडर 31-वर्षीय अरविंद श्रीनिवास, भारत के सबसे युवा बिलियनेयर बन गए हैं। 'चेन्नई बॉय' कहे जाने वाले अरविंद ने ₹21,190 करोड़ नेटवर्थ संग एम3एम हुरुन रिच इंडिया लिस्ट-2025 में जगह बनाई है। चेन्नई में पले-बढ़े श्रीनिवास ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है।