'दृश्यम 3' में पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे का किरदार अभिनेता कमलेश सावंत ने निभाया है। कमलेश ने 'खाकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म 2004 में आई थी। 1974 में मुंबई में जन्मे सावंत ने मराठी सिनेमा में डेब्यू 2007 में किया था। वह 'मुंबई मेरी जान', 'फोर्स' और 'भूतनाथ रिटर्न्स' में भी दिख चुके हैं।