inshorts

कौन हैं 'देसी बैटमैन' सुजल जिनके 'साजन-साजन' गाने पर बने वीडियो ने मचाई धूम?

सोशल मीडिया पर 'साजन-साजन तेरी दुल्हन' गाने संग भैंस पर सवार 'देसी बैटमैन' के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस सीरीज़ के पीछे IIM रांची से पढ़े AI क्रिएटर सुजल जैसवार हैं। मार्केटिंग, विज्ञापन और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े महाराष्ट्र निवासी सुजल ने 2023 में न्यूडेन प्रोडक्शंस की शुरुआत की थी। उन्हें निर्देशक आदित्य धर भी फॉलो करते हैं।