सारा खान से शादी करने वाले कृष पाठक, रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। पेशे से एक्टर और प्रोड्यूसर कृष ने 'POW: बंदी युद्ध के', 'ये झुकी-झुकी सी नज़र' जैसे टीवी सीरियल्स और कई म्यूज़िक वीडियोज़ में काम किया है। गौरतलब है कि कृष-सारा की शादी 6 अक्टूबर को हुई थी।