कौन हैं 'सिलंबम' को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले पद्मश्री से सम्मानित के. पजानिवेल?
पुद्दुचेरी के 53 वर्षीय के. पजानिवेल को तमिलनाडु की प्राचीन मार्शल आर्ट 'सिलंबम' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सोमवार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने बस चालक की नौकरी छोड़कर इस कला को अपना जीवन समर्पित किया। वे कई छात्रों को 'सिलंबम' का निःशुल्क प्रशिक्षण देते हैं और देश-विदेश में 'सिलंबम' का प्रदर्शन कर चुके हैं।