कौन हैं 73वीं मिस यूनिवर्स बनीं विक्टोरिया केआर?

73वीं मिस यूनिवर्स चुनी गईं डेनमार्क की 21 वर्षीय विक्टोरिया केआर का जन्म कॉपेनहेगन के सोबोर्ग में हुआ था और वह वहीं बड़ी हुईं। उन्होंने बिज़नेस ऐंड मार्केटिंग में बैचलर्स किया है और वह हीरों के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह प्रोफेशनल डांसर और डांस इंस्ट्रक्टर हैं। विक्टोरिया जानवरों की रक्षा को लेकर हमेशा मुखर रही हैं।